कुशीनगर जनपद के खडडा क्षेत्र में दियारा के जमीनों पर कब्जा और खेती को लेकर तनातनी,,बडे संघर्ष की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र में गंडक नदी के दियारा जमीनों पर कब्जा और खेती को लेकर तनातनी बढ़ रही है। खड्डा विकास खंड के ग्राम नौतार जंगल के प्रधान अंगद यादव, ग्राम लक्ष्मी पुर के प्रधान आनंद चौहान, माघी भगवानपुर गाँव के प्रधान अर्चना देवी और शाहपुर ग्राम की प्रधान सलहंता देवी ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) से हस्तक्षेप करने की मांग की है, क्योंकि यहां कभी भी खूनी संघर्ष हो सकता है।

गंडक नदी के दियारा में बड़े क्षेत्र में सिल्ट युक्त जमीन बन गई है, जिस पर फसल बोयी जा सकती है। लेकिन यहां कोई कायदे कानून नहीं है, और लोग एक दूसरे के ग्राम सभा की सीमा में कब्जा कर बुआई कर रहे हैं। इससे आए दिन मारपीट हो रही है और तनातनी बढ़ रही है।कभी भी खूनी संघर्ष हो सकती है ,जिसे सम्भालना कठिन हो जाएगा ।

प्रधानों ने तहसील प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप करने और गांवों की सीमा निर्धारण कराने की मांग की है, ताकि विवाद को टाला जा सके। उन्होंने एसडीएम को पत्र सौंपकर कहा है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी खूनी संघर्ष हो सकता है।

तहसीलदार ने बताया—

तहसीलदार खड्डा महेश कुमार ने कहा है कि राजस्व टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और नियमानुसार वैधानिक तरीके से कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि हम किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

बाबा की रिपोर्ट —-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!