छितौनी बगहा रेल पुल स्थित मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर भव्य दीपोत्सव आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—

छितौनी बगहा रेल पुल स्थित मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर दीपावली की पुर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नारायणी पूजन व वैदिक मंत्रोच्चार के उपरांत दीपो को प्रज्वलित किया गया।दीपो की पवित्र रोशनी से पूरा तट आलौकिक रोशनी से दमक उठा ।

कुंभ संरक्षक डा. सत्येंद्र गिरी महाराज ने कहा कि दीपावली सनातन का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो सत्य, धर्म और आत्मज्ञान के प्रकाश को प्रकट करता है।

त्यागी महाराज ने कहा कि दीपावली अज्ञानता और नकारात्मकता के अंधकार को दूर करने का प्रतीक है। माता लक्ष्मी की पूजा आत्मिक समृद्धि और आंतरिक शांति के लिए की जाती है। दीवाली के साथ-साथ अपने भीतर की रोशनी को भी जगाने की प्रेरणा मिलती है।

मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने अतिथियों व सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर योगेश शर्मा, रामबाबू चौहान, संचित पांडेय, फूला देवी, आनंद मिश्रा एडवोकेट, नरेंद्र चौरसिया, श्रीकांत चौहान, वीरेंद्र निषाद, मनोज शर्मा, अजय तिवारी व सूरजभान भारती आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!