पश्चिमी चंपारण के बगहा में एसडीएम के निरीक्षण में पीएचसी से गायब मिले चिकित्सक समेत 17 स्वास्थ्य कर्मी::वेतन बाधित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (बगहा)

बगहा से किसलय की रिपोर्ट–

बगहा के शहरी एंव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में त्यौहार से पहले लापरवाही का मामला सामने आया। एसडीएम गौरव कुमार के औचक निरीक्षण में 17 स्वास्थ्यकर्मी, जिनमें चिकित्सा पदाधिकारी और एनम शामिल हैं, ड्यूटी से गायब मिले।

निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम बगहा

गायब स्वास्थ्यकर्मियों में डॉ. धर्मेंद्र कुमार, रीमा कुमारी, ममता कुमारी, सोनी कुमारी, विभा सिंहा, पिंकी कुमारी, स्मृति कुमारी, बबली कुमारी, नीतू कुमारी, मनीष कुमार (आईटी कर्मचारी), बिट्टू कुमार यादव (कार्यालय परिचारी), अनीता कुमारी, ममता कुमारी, प्रीति देवी, रामायण राम, राज किशोर चौधरी और मो. साबिर (गार्ड) शामिल हैं।

एसडीएम गौरव कुमार ने कड़ी नाराजगी जताई और सभी अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही उनका वेतन स्थगित किया। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अनुपस्थित कर्मियों से जल्द से जल्द स्पष्टीकरण देने को कहा है और चेतावनी दी है कि दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को किसी भी हालत में बाधित न होने दिया जाए और त्यौहारों के दौरान जरूरतमंदों को सही समय पर चिकित्सीय सहायता मिल सके। स्थानीय लोगों ने भी स्वास्थ्य केंद्र में फैली अव्यवस्था पर चिंता जताई है और प्रशासन से व्यवस्था में सुधार की उम्मीद की है।

बगहा से किसलय की रिपोर्ट—-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!