Post Views: 244
Newsalert9 (बगहा)
किसलय की रिपोर्ट– विडियो
दिवाली की शाम को एक दुकान में पटाखे से आग लग गई, जिसमें दुकानदार बुरी तरह झुलसकर घायल हो गये।
घटना बगहा प्रखंड के कोल्हुआ चौतरवा गांव में डीजल-पेट्रोल बेचने वाले दुकान में हुई। दुकानदार बुद्धसागर की दुकान में पटाखे से आग लग गई और देखते ही देखते दुकान जलने लगी।
आग बुझाने के प्रयास में दुकानदार बुद्धसागर भी झुलसकर घायल हो गये। उन्हें अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
सावधानी बरतें–
यह घटना दिवाली के दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता को दर्शाती है। लोगों को पटाखों के साथ सावधानी से पेश आने और आग से संबंधित घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक उपाय करने की सलाह दी जाती है।
बगहा से किसलय की रिपोर्ट










