Post Views: 516
Newsalert9 (कुशीनगर)
बबलू की रिपोर्ट —
दीपावली के दिन नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया खुर्द गांव के बाबुनंद गुप्ता के घर में एक विशाल जहरीला कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इंटरनेट पर सर्च करके स्नैक कैचर (सपेरा) शत्रुघन यादव को बुलाया गया। घंटों की मशक्कत के बाद कोबरा को पकड़ लिया गया ।
शत्रुघन यादव ने बताया कि वह लगभग पांच वर्षों से जीव-जंतुओं को बचाते आ रहे हैं। उन्हें सर्पों को बचाने में बहुत अच्छा लगता है। पकड़े गए विषैले सर्प को वाल्मीकि नगर के जंगल में छोड़ दिया गया। लोगों ने राहत की सांस ली ।
यह घटना हमें याद दिलाती है कि हमारे आसपास के इकोज़ोन में विविध जीव-जंतु रहते हैं, जिनमें से कुछ विषैले भी हो सकते हैं। भारत में जैव विविधता बहुत अधिक है, और हमें इसका सम्मान करना चाहिए ।
बबलू की रिपोर्ट —










