वयोवृद्ध भाजपा नेता श्रीनारायन उर्फ भुलइ भाई का निधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाबा की रिपोर्ट–

कुशीनगर, 31 अक्टूबर 2024:

वयोवृद्ध जनसंघ और भाजपा नेता, पूर्व विधायक श्रीनारायन उर्फ भुलइ भाई का 111 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कप्तानगंज तहसील के पगार छपरा गांव में अपने घर पर अंतिम सांस लिए।

प्रधानमंत्री के साथ भुलइ भाइ

दो बार चुने गये विधायक—

भुलइ भाई दो बार विधायक रहे (1974-1977 और 1977-1980) और जनसंघ पार्टी के टिकट पर कुशीनगर की नेबुआ नौरंगिया सीट से चुने गए थे। वे भाजपा के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ता थे और लगभग 70 सालों से पार्टी से जुड़े हुए थे। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय जैसे कद्दावर नेताओं के साथ काम किया था।

अमित शाह के साथ

भुलइ भाई  साल 1950 में जनसंघ में शामिल हुए थे और विजयदशमी के दिन पार्टी की सदस्यता ली थी। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा और देश और समाज के लिए काम करने की ठानी। साल 1974 में भारतीय जनसंघ ने उन्हें नौरंगिया विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। 1977 में वे दूसरी बार विधायक चुने गए।

राजनाथ सिंह के साथ

भुलइ भाई की पहचान उनका भगवा गमछा था, जो उन्हें हमेशा धारण रहता था। उन्होंने इमरजेंसी के दौरान कई महीनों तक जेल में भी रहें और अपने सिद्धांतों के लिए लड़ते रहे।

योगी आदित्यनाथ के साथ

भुलइ भाई के निधन से भाजपा और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।उनके निधन पर सांसद विजय दूबे,विधायक विवेकानन्द पांडेय,पुर्व विधायक दीपलाल भारती,  डाक्टर निलेश मिश्रा,विजयलक्ष्मी मिश्रा, मनोज जायसवाल,आलोक तिवारी, दुर्गेश्वर वर्मा, अखिलेश उपाध्याय,संतोष त्रिपाठी,प्रद्युम्न तिवारी, रविप्रकाश उर्फ मिन्टू रौनियार,अमरचन्द मद्धेशिया,विजय कन्नौजिया, आनंद सिंह,संदीप श्रीवास्तव, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए दुख प्रकट किया है।

बाबा की रिपोर्ट–

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!