Newsalert9 (पकड़ी बाजार)
धीरेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट —
31 अक्टूबर 2024:
देवरिया जिले के सुरौली थाना के बरडीहा अली ग्राम में एक दर्दनाक घटना घटी। रामसीगार यादव के घर में दीपावली की पूजा के बाद जलाए गए दीपक से आग लग गई, जिससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
घटना शाम 7 बजे के आसपास हुई जब घर की महिलाएं पूजा करने के बाद दीपक जलाकर कमरे में रख दिया। दीपक से बिस्तर में आग लग गई और देखते ही देखते घर में रखा सामान जलने लगा। घर में रखा खाना-पीना, कपड़े, बक्स, नगदी धनराशि सब कुछ जलकर राख हो गया।
गृहस्वामी रामसीगार यादव मुंबई में मजदूरी का काम करता है और अपनी बेटी की शादी तय कर रखी है। उसने अपनी पूरी पूंजी जोड़ रखी थी, जो अब जलकर राख हो गई। रामसीगार की पत्नी और बच्चे घर पर ही थे जब यह घटना घटी।
यह घटना दिवाली के दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता को दर्शाती है। लोगों को आग से संबंधित घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक उपाय करने की सलाह दी जाती है।
धीरेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट —










