Post Views: 405
Newsalert9 (पश्चिमी चंपारण)
विडियो सहित खबर
पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के धनरपा गांव में एक निजी तालाब में एक 5 फीट लंबा मगरमच्छ प्रवेश कर गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तीन दिनों के प्रयास के बाद महाजाल का उपयोग करके मगरमच्छ को पकड़ लिया।
मगरमच्छ का वजन लगभग 20-30 किलो बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ की उपस्थिति से लोगों में भय का माहौल था।
रामनगर रेंजर विजय कुमार ने बताया कि मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा। इस ऑपरेशन में स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम ने सहयोग किया।










