होमियोपैथी चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए समिति ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि को सम्मानित किया,, तथा इस पद्धति की उपलब्धि पर चर्चा की गयी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—

कुशीनगर जनपद के खडडा नगर में  पूर्वांचल होमियो सेवा समिति ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा को पुष्प गुच्छ और उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर होमियोपैथिक चिकित्सा को बढ़ावा देने और इसके फायदों पर विस्तार से चर्चा की गई।

चर्चा में डॉक्टर एन टी खान, डॉक्टर सी पी सिंह, डॉक्टर बहादुर गुप्ता, डॉक्टर घनश्याम वर्मा,डॉक्टर सिंहासन कुशवाहा, डॉक्टर संदीप शर्मा, डॉक्टर दीपक श्रीवास्तव, डॉक्टर आशीष दीक्षित, डॉक्टर चंद्रिका सिंह डॉक्टर शैलेश आदि ने भाग लिया। 

चर्चा में यह बात सामने आयी कि होमियोपैथी चिकित्सा से आम जनमानस को कई फायदे हैं।

 यह एक ऐसी पद्धति है जो प्राकृतिक तरीकों से रोगों का इलाज करती है।  कुछ मुख्य फायदे इस प्रकार हैं:

– प्राकृतिक और सुरक्षित : होमियोपैथी में प्राकृतिक तत्वों से बनी दवाएं उपयोग की जाती हैं, जो शरीर के लिए सुरक्षित होती हैं ¹।

– दीर्घ कालिक इलाज : होमियोपैथी रोगों का इलाज दीर्घकालिक रूप से करती है, न कि केवल लक्षणों का इलाज ।

– कम खर्च : होमियोपैथी की दवाएं और इलाज अन्य चिकित्सा पद्धतियों की तुलना में कम खर्चीले होते हैं ।

प्रतिरक्षा प्रणाली की मजबूती  : होमियोपैथी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करती है, जिससे शरीर रोगों से लड़ने में सक्षम होता है।

व्यक्तिगत इलाज  : होमियोपैथी में व्यक्तिगत रूप से इलाज किया जाता है, जिससे रोगी की विशिष्ट जरूरतों को पूरा किया जा सकता है ।

इन फायदों के अलावा, होमियोपैथी चिकित्सा के कुछ विशिष्ट क्षेत्र हैं जहां यह विशेष रूप से प्रभावी हो सकती है।

अध्यक्ष प्रतिनिधि ने जताया आभार–

दुर्गेश्वर वर्मा ने चर्चा में भाग ले रहे सभी चिकित्सको के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि होमियोपैथी चिकित्सा जन जन तक पहुँच कर लोगों को निरोग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके प्रसार के लिए सदैव तत्पर रहेंगे ,और लोगों को जागरूक करते रहेंगे ।।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!