यूपी विहार सीमा पर खडडा पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद कर ,,दो तस्करो को  पकड़ा है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट–

कुशीनगर की खडडा पुलिस ने शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करो को गिरफ्तार कर , वाहन सहित 15 लाख रुपये का शराब बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर थानाध्यक्ष खडडा अनिल कुमार सिंह की अगुआई में रविवार को सालिकपुर चौकी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल दीपू कुंवर ,कॉन्स्टेबल शशिकेश गोस्वामी, शिवानन्द, लाल बहादुर यादव, रणजीत यादव ने विहार जा रही पिकप वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमे लदे बाक्स के अंदर छुपाकर रखी गयी  राजस्थान निर्मित शराब रायल क्लासिक विस्की 90 पेटी (4320 अदद, प्रत्येक 180 एमएल), रायल क्लासिक विस्की ट्रेटा पैक 576 अदद (खुला पैक)तथा हरियाणा निर्मित रायल ग्रीन विस्की 24 अदद (प्रत्येक 750 एमएल)बरामद हुई।वाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाया गया था। 

शराब तस्करी करके विहार ले जा रहे अरविंद कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी सोनारीकला, थाना शिवाजी कॉलोनी, जनपद रोहतक, हरियाणा

– जसवीर कुमार पुत्र ईश्वर निवासी रोहना, थाना खरखौदा, जनपद सोनीपत, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया । वाहन सहित शराब की कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और वैधानिक कार्यवाई करने में जुटी हुई है।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!