धर्म परिवर्तन के विरोध में सनातनी धर्मावलंबियो ने जन जागरण अभियान चलाया 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (बगहा)

किसलय की रिपोर्ट—

नैतिक जागरण मंच द्वारा बगहा मे  आयोजित किए  गये इस अभियान का   उद्देश्य लोगों को धर्म परिवर्तन के खिलाफ जागरूक करना था। इस अभियान में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और धर्म परिवर्तन के खिलाफ अपनी आवाज उठाई।अभियान के दौरान, जय श्रीराम और वंदे मातरम के नारों से पूरा नगर व राष्ट्रीय राजमार्ग 727 गूंज उठा।

धर्म परिवर्तन की चल रही साजिश–

बगहा सहित यूपी विहार के सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब व अशिक्षित ,सीधे साधे  लोगों को इलाज तथा आर्थिक संपन्न बनाने आदि का प्रलोभन देकर  धर्म परिवर्तन का खेल चलाया जा रहा है।  इस साजिश को बेनकाब करते हुए सनातन धर्मावलंबियो ने धर्म परिवर्तन के नकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया और जनता को जागरूक किया।

सम्मानित किए गये साधू संत एवं महिला सनातनी—

धर्म व राष्ट्र प्रेम के प्रति सजग रहने का संकल्प —

इस अभियान में विभिन्न मंदिरों और मठों से आए संतों और महिला सनातनियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आरएसएस के स्वयं सेवकों सहित बड़ी संख्या में सनातनी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर धर्माचार्यो व वक्ताओ ने लोगों को धर्म के प्रति सजग व तत्पर रहने को लेकर जागरूक किया । साथ ही, किसी भी धर्म विरोधी गतिविधि का विरोध करने व उसके लिए संघर्ष को तैयार रहने का संकल्प लोगों ने लिया। राष्ट्र धर्म व राष्ट्र प्रेम के प्रति सजग रहने की संकल्प के साथ बैलून भी उड़ाया गया।

इस मौके पर निप्पू कुमार पाठक, जनार्दन शुक्ल, निशांत कुमार गुप्ता, सहित तमाम लोग शामिल रहे।

बगहा से किसलय की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!