विधायक विवेकानन्द पांडेय ने जटाशंकर पोखरे का निरीक्षण किया, छठ व्रतियों की सुविधा के लिए दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट–

कुशीनगर जनपद के खड्डा नगरपंचायत में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी तेजी से चल रही है। विधायक विवेकानन्द पांडेय ने उपजिलाधिकारी ऋषभ पुंडीर के साथ जटाशंकर पोखरे का निरीक्षण किया और छठ व्रतियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

विधायक ने कहा कि छठ व्रतियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। उन्होंने नगरपंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा और प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा की देखरेख में पोखरे को आकर्षक ढंग से सजाने तथा व्यवस्था चाक चौबंद करने की सराहना की।

छठ व्रत की तैयारी खडडा और छितौनी नगर पंचायत सहित ग्रामीण अंचलों में तेजी से चल रही है। गंडक नदी किनारे और गांव के तालाबों पर छठ घाटों की सफाई और साज-सज्जा का कार्य अंतिम दौर में है।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!