Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट —
कुशीनगर के हाटा थाना क्षेत्र के नाउमंडा गाँव निवासी रेखा उर्फ शिवानी का शव एक दिन पहले गाँव के बाहर एक खेत से बरामद हुआ था।मृतका के पति गुड्डु की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही मामले में कार्यवाई करते हुए हत्या में पति गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति गुड्डू यादव ने अपनी पत्नी की हत्या की बात स्वीकार कर ली ।
गुड्डू यादव ने बताया कि वह अपनी पत्नी के व्यवहार से परेशान था और कई बार मार-पीट की घटनाएं हुई थीं।जीवन नर्क बन गया था। इस लिए जब शिवानी शौच करने गाँव के बाहर गयी तो उसने हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने हुए कपड़े बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं। पुलिस टीम ने इलेक्ट्रानिक और मैनुअल साक्ष्य एकत्रित किए और सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने के बाद सफलता पायी ।
बाबा की रिपोर्ट —










