खडडा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

डी के कुमार

खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय सोमवार की सुबह एसडीएम ऋषभ पुंडीर के साथ नगर पंचायत छितौनी के पनियहवा स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर हो रही तैयारियों का जायजा लिया और सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

विधायक ने छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सुलभ बनाने के लिए पानी में बैरिकेडिंग, रोड से घाट तक उतरने के लिए रास्ता, प्रकाश के लिए लाइट टेंट,सुरक्षा के कड़े प्रबंध इत्यादि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी छठ व्रति माताओं-बहनों को सम्पूर्ण मूलभूत सुविधाएं घाट उपलब्ध कराई जाएंगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद, सभासद अर्जुन साहनी, वीरेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे।

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!