किशोरी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाले मनचले पुलिस पकड़ से दूर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—

कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की घटना सामने आई । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। मेडिकल कॉलेज में किशोरी के मेडिकोलीगल में केमिकल बर्न की पुष्टि हुई है।

पीड़िता के पिता ने बताया कि सोमवार की देर रात उनकी बेटी घर के बरामदे में झाडू लगा रही थी, तभी दो मनचले बाइक से आए और किशोरी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भाग निकले। किशोरी को गिरता देख उनके दादा ने शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसी पहुंचे और किशोरी को निजी साधन से मेडिकल कॉलेज ले गए।

मेडिकल कॉलेज में किशोरी का उपचार करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि किशोरी अभी ठीक हालत में है। चेहरे पर नाक के ऊपर और माथे पर दो से तीन जगह लाल निशान हैं, जिससे केमिकल बर्न की पुष्टि हो रही है।

पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीओ उमेश भट्ट ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बाबा की रिपोर्ट–

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!