Newsalert9 ( कुशीनगर )
बाबा की रिपोर्ट—
गाजियाबाद जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन तहसील इकाई खडडा के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष ओम प्रकाश लाल श्रीवास्तव और महामंत्री अवधेश यादव के नेतृत्व में तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार महेश कुमार को सौंपा।
अधिवक्ताओं ने मांग किया कि गाजियाबाद जिला न्यायालय प्रकरण की जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से कराई जाए और दोषियों को चिन्हित कर वैधानिक दंड दिया जाए। घायल अधिवक्ताओं को समुचित क्षतिपूर्ति और उपचार की व्यवस्था हो ।दोषी संबंधित न्यायायिक अधिकारी व पुलिस अफसर को डिसमिस किया जाए, ऐसी प्रशासनिक व्यवस्था बनाई जाए जिससे ऐसी घटनाओं के पुनरावृत्ति ना हो ,कानून में सुधार करते हुए ऐसे कदम उठाए जाए जो ऐसे स्वेच्छाचारी न्यायिक व पुलिस अधिकारी के विरुद्ध उनके अपकृत्यो की सीधी जवाबदेही तय करे, बार काउंसिल आफ इंडिया और समस्त बार काउंसिल ऐसा कदम उठाए जिससे अधिवक्ता व उनके परिवार सुरक्षित महसूस करें।
इस अवसर पर अनिल कुमार श्रीवास्तव, ज्योतिर्मय मालवीय, नित्यानंद पांडे, मोहन कुशवाहा, गणेश तिवारी, अमियमय मालवीय,हीरा कुशवाहा, अनिल कुमार सिंह, अनूप कुमार मिश्रा, कुमोद चंद शर्मा ,अनुराग तिवारी, अखिलेश पांडेय, सतीश मद्धेशिया, अजय कुमार गुप्ता,कल्पना गुप्ता, अजय कुमार चौहान, देवेंद्र कुमार कुशवाहा, नत्थू शर्मा, सुनील कुमार चौधरी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
बाबा की रिपोर्ट—-










