उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का उद्घाटन व्लाक प्रमुख खडडा शशांक दूबे ने किया ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट

ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे ने बुधवार को खडडा व्लाक मुख्यालय पर सूचना विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस प्रदर्शनी में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, आवास, स्वयं सहायता समूह और गरीब परिवार की महिलाओं को गैस कनेक्शन जैसी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया।

ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जनता बिना भेदभाव के उठा रही है। यह प्रदर्शनी लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देने में मदद करेगी।

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी विनीत यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, एडीओ पंचायत प्रदीप मल्ल, एपीओ अभिषेक सिंह,आनंद सिंह, सचिव अशोक कुशवाहा,  अनुराग प्रताप सिंह, प्रधान अभिषेक सिंह, आनंद सिंह, पारसनाथ गिरी, राजू गुप्ता, जितेंद्र सिंह, विनय पाठक, प्रेम सिंह समेत कई  लोग मौजूद रहे।

बाबा की रिपोर्ट —-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!