कुशीनगर में अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—

कुशीनगर के हाटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश करते हुए पवन कुमार और वीरेन्द्र सिंह, दोनों इटावा के रजमऊ थाना वेदपुरा के निवासी, को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 30 पेटी राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब और एक पीकप वाहन बरामद हुआ।वाहन सहित शराब की कीमत 10 लाख रुपये बतायी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त पवन कुमार और वीरेन्द्र सिंह हैं, जो आगरा के पास राजस्थान से अवैध शराब खरीदकर बिहार में बेचने ले जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में शामिल थे प्र0नि0 श्री सुशील कुमार शुक्ला, व0उ0नि0 मंगेश मिश्रा, उ0नि0 अमरनाथ सोनकर, उ0नि0 सन्तराज यादव, हे0का0 पंकज सिंह और का0 नीरज सिंह।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!