Newsalert9 (पकड़ी बाजार)
धीरेन्द्र तिवारी की विडियो सहित रिपोर्ट—
देवरिया जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र में एक युवक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक निहाल सिंह (26) मदनपुर थाना क्षेत्र के समोगर गांव के रहने वाले विश्वजीत सिंह के बेटे थे। घटना यद्दू परसिया पेट्रोल पंप के पास हुई। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

बृहस्पतिवार को दिन के लगभग 11 बजे, देवरिया – पकड़ी बाजार बराव मार्ग से निहाल सिंह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से देवरिया स्थित अपने क्वार्टर जा रहे थे ,जैसे ही उक्त पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी बाइक सवार बदमाशो ने ओवरटेक कर घेर लिया गोली मार दी। इसके बाद हमलवार मौके से फरार हो गये।दिन दहाड़े सरे राह हुई इस वातदात के बाद सनसनी फैल गयी।आनन फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के विलम्ब से पहुंचने से लोग आक्रोशित हो गये और एक दरोगा को दौड़ा लिया,किसी तरह से लोग शांत हुए।लोगो का कहना था कि पुलिस समय से पहुँच जाती तो निहाल सिंह का बयान जीवित रहते दर्ज हो गया होता।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने निहाल को तीन गोली मारी। पुरानी रंजिश के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है।फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किया ,पुलिस मामले की सघनता से जांच कर रही है,तथा हत्यारो की गिरफ्तारी हेतु दविश दे रही है।
इस वारदात के बात चर्चाओं का बाजार गर्म है।
पकड़ी बाजार से धीरेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट—-










