कुशीनगर के खडडा थाना क्षेत्र में बाइक टक्कर, 4 युवक घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

डी के कुमार

कुशीनगर के खडडा थाना क्षेत्र के सालिकपुर पुलिस चौकी के समीप बृहस्पतिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में धर्मेंद्र चौहान, संजीव चौहान, बाबूलाल चौहान और विवेक चौहान शामिल हैं।

छठ पूजा के अवसर पर ये युवक अपने रिश्तेदारों को न्योता देने जा रहे थे। कुहासे के कारण दोनों बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गयीं। थानाध्यक्ष खडडा अनिल सिंह के निर्देश पर सालिकपुर चौकी पर तैनात दीवान दीपू कुंवर,सिपाही शशिकेश गोस्वामी सहित तैनात पुलिसकर्मियों ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी तुर्कहा भेजवाया।

डी के कुमार की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!