जापानी छात्रा ‘किम’ ने देखा छठ महापर्व की भव्यता” कहा” – ग्रेट फेस्टिवल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9(कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—

कुशीनगर के खडडा कस्बे में छठ पूजा  देखने के लिए जापान की राजधानी टोक्यो से आई किम ने कहा, “छठ का पर्व ग्रेट फेस्टिवल है।” वह अपनी सहेली स्वेता, पूर्व विधायक दीपलाल भारती की नातिन के साथ खडडा के जटाशंकर पोखरा स्थित छठ घाट पर पहुंची थी।

किम जेएनयू दिल्ली में हिंदी सीख रही हैं और भारतीय संस्कृति, रहन-सहन और खानपान को समझने के लिए भारत आई हैं ,किम ने कहा, “मुझे यहां का कल्चर बहुत पसंद आया। छठ पूजा की धूम आज चारों तरफ देखने को मिला।”किम ने हाथों में सुपली लेकर छठ घाट की सुंदरता को निहारा और कहा, “यहां का माहौल बहुत ही शांत और भक्तिमय है।”” किम ने कहा, “जब भी मैं भारत में छठ त्योहार पर रहूंगी, तो मैं जरूर इस छठ पूजा को देखने आउंगी।”उन्होंने कहा, “मैं इस अनुभव को कभी नहीं भूलूंगी और इसे अपने देश में भी साझा करूंगी।”

पुर्व विधायक दीपलाल भारती की नातिन स्वेता ने बताया, “किम और वह दोनो जेएनयू मे पढती है,किम अच्छी सहेली बन गई है। किम को हिंदी बोलने का बहुत शौक है। वह लगातार सीख रही है। “मैंने किम को छठ पूजा के बारे में बताया और उन्हें यहां की परंपराओं से परिचित कराया।” किम की यह यात्रा भारतीय संस्कृति को समझने और उसकी समृद्धि को देखने का एक अवसर है। 

पुर्व विधायक दीपलाल भारती ने कहा–

जापान की रहने वाली बच्ची किम मेरी नतिनी स्वेता के साथ मेरे घर आयी है जो  भारत के संस्कृति को देख व  समझ रही है,तथा हिन्दी भाषा सीख रही है।इसने छठ त्योहार को देखा और इसके विषय में जानकारी ली। यह अत्यंत ही सुखद है कि भारत के कल्चर को विदेश के बच्चे भी देख कर आत्मसात् कर रहे हैं।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!