Post Views: 577
Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट —-
कुशीनगर के नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम नौरगिया के नौका टोला में 16 साल की नाबालिग लड़की प्रिया की सोने के दौरान गला काटकर हत्या कर दी गयी।सुबह जब पिता लड़की के कमरे में पहुचे तो खून बहता देख सन्न रह गये।प्रिया की किसी ने गला रेत दिया था।
पिता जय नारायण सिंह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पिता की तहरीर पर आगे की पूछताछ कर रही है।
थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने कहा, “तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। हत्या किसने की इसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा।” परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है
बाबा की रिपोर्ट—-










