कुशीनगर के खड्डा नगरपंचायत में छठ व्रत के भव्य आयोजन की कैबिनेट मंत्री ने की सराहना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—

पूरे देश और प्रदेश में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में कुशीनगर जिले के खडडा नगर पंचायत में भी नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा के नेतृत्व में भव्य तरीके से आयोजन हुआ। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खड्डा नगर पंचायत के छठ घाट का वीडियो साझा करते हुए इसकी सराहना की।

नगरपंचायत के लिए गर्व की बात—

अध्यक्ष संगीता वर्मा ने बताया कि पिछले साल की भांति इस साल भी नगर पंचायत द्वारा भव्य तरीके से तैयारी की गई थी ,जिसे माननीय मंत्री जी द्वारा सराहना की गयी है। यह आयोजन नगरवासियों, सदस्य गण, नगर पंचायत में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों के लिए हर्ष और गर्व की बात है।

भव्य ,दिव्य

नगरपंचायत द्वारा जटाशंकर पोखरा व मानसरोवर को बना दिया था आकर्षक–

नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने भी रूचि लेकर दोनो पोखरे को भव्य ,दिव्य,सुन्दर,आकर्षक रूप दिलाया गया था ,जिसे देखकर श्रद्धालुओ मे खुशी की लहर दौड़ गयी थी,। प्रदेश सरकार से सराहना सभी के परिश्रम का प्रतिफल है।

बाबा की रिपोर्ट—–

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!