बाइक की ठोकर से 60 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल,,सालिकपुर चौकी के जवानो ने भेजा अस्पताल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

छितौनी बगहा रेल सह सड़क पुल के समीप पनियहवा बगहा हाइवे पर एक सड़क हादसा हुआ। नरेंद्र शर्मा, पुत्र जगदीश शर्मा, निवासी बेलवा जंगल, थाना कोतवाली पडरौना, की बाइक ने पैदल यात्री कोलाहल निषाद, पुत्र विंध्याचल निषाद, उम्र 60 वर्ष, निवासी पथलेश्वर नाथ नगर, नगर पंचायत छितौनी, थाना हनुमानगंज को पीछे से ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।बाइक सवार भी चोटिल हो गये ।

घटना की सूचना पर पहुंचे सालिकपुर चौकी के दीवान दीपू कुंवर, सिपाही शशिकेश गोस्वामी आदि पुलिसकर्मियों ने घायल को नगर पंचायत छितौनी के एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तुर्कहा भेजा। घायल का इलाज जारी है ।

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!