Post Views: 208
Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट —
छितौनी बगहा रेल सह सड़क पुल के समीप पनियहवा बगहा हाइवे पर एक सड़क हादसा हुआ। नरेंद्र शर्मा, पुत्र जगदीश शर्मा, निवासी बेलवा जंगल, थाना कोतवाली पडरौना, की बाइक ने पैदल यात्री कोलाहल निषाद, पुत्र विंध्याचल निषाद, उम्र 60 वर्ष, निवासी पथलेश्वर नाथ नगर, नगर पंचायत छितौनी, थाना हनुमानगंज को पीछे से ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।बाइक सवार भी चोटिल हो गये ।
घटना की सूचना पर पहुंचे सालिकपुर चौकी के दीवान दीपू कुंवर, सिपाही शशिकेश गोस्वामी आदि पुलिसकर्मियों ने घायल को नगर पंचायत छितौनी के एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तुर्कहा भेजा। घायल का इलाज जारी है ।










