महराजगंज में लोडर ई-रिक्शा के साथ तालाब में मिला युवक का शव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (महराजगंज)

अभिषेक की रिपोर्ट—

महराजगंज के कोल्हुई थानाक्षेत्र में एक लोडर ई-रिक्शा के साथ तालाब में एक युवक का शव मिला। मृतक इंद्रजीत, मोहाना थानाक्षेत्र के सीकरी का निवासी था। वह धनतेरस के दिन कोल्हुई में दुकान लगाने के लिए आया था और उसी दिन ई-रिक्शा लेकर सिद्धार्थनगर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

परिजनों ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर पति को तलाशने की गुहार लगाई थी।मंगलवार को बड़गो गाँव के पास पोखरे मे एक शव उतराते हुए दिखाई दिया तब मामला सामने आया,पुलिस ने ई रिक्शा ,लोडर भी बरामद कर लिया । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एस ओ सत्येन्द्र राय का कहना है कि  मामले की जांच की जा रही है।

महराजगंज से अभिषेक की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!