Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट–
कुशीनगर के थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम नौरगिया की 16 वर्षीय लड़की की गला रेतकर हत्या का मामला सुलझ गया।
स्थानीय पुलिस व स्वाट टीम ने लड़की के पिता, जयनरायन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने अपनी बेटी की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने दूसरों को फंसाने के लिए यह अपराध किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गन्ना काटने वाली लोहे की फरसी भी बरामद किया है।
बताते चले कि तीन दिन पहले जयनरान सिंह की 16 वर्षीय पुत्री का सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी।तब पिता ने बताया था कि हमलावरो ने घर मे घुसकर घटना को अंजाम दिया ,इस दौरान उसके उपर भी हमला किया गया। हत्या के मामले में पट्टिदारो को नामजद करते हुए तहरीर दी गयी थी ,पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्जकर नामजद लोगों को हिरासत में ले लिया था। परंतु पिता के कहानी पर पुलिस को विश्वास नहीं हो रहा था। इस मामले में एसपी संतोष मिश्रा ने एडिश्नल एसपी रितेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर सच्चाई सामने लाने का निर्देश दिया था ,और पुलिस के पूछताछ व जांच में हत्यारा कलयुगी पिता टूट गया और उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
इस घटना से लोग स्तब्ध हैं ,कि कैसे दूसरे को फंसाने व उनसे निपटने के लिए अपने ही खून का खून करते समय पिता का हाथ नहीं कांपा!!अभी तो बच्ची ने दुनिया देखना शुरू किया था लेकिन दरिंदे पिता ने एक झटके में सब खत्म कर दिया।
बाबा की रिपोर्ट —










