बाल विवाह के खिलाफ 25 राज्य 419 जिलों में चल रहा है विशेष अभियान–आशा त्रिपाठी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

बाबा की रिपोर्ट—-

कुशीनगर: जस्ट राईट फार चिल्ड्रेन (बाल विवाह मुक्त भारत) एवं मानव सेवा संस्थान सेवा गोरखपुर के सहयोग से जनपद को बाल विवाह मुक्त बनाने के संकल्प के साथ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह को पूरी तरह समाप्त करना और विकसित भारत का सपना साकार करना है।

मानव सेवा संस्थान सेवा गोरखपुर की अध्यक्षा आशा त्रिपाठी ने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ दुनिया की सबसे बड़ी सामाजिक लाम्बंदी के अभियान को सफल बनाने के लिए हम अपनी तरफ से पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ हमारा संगठन 25 राज्यों के 416 जिलों में जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है।

आशा त्रिपाठी ने कहा कि बाल विवाह, बाल यौन शोषण है, यह देश के श्रमबल में महिलाओं की भागीदारी में सबसे बड़ी बाधा है, इससे स्वास्थ्य एवं शिक्षा का संकट पैदा होता है, इसकी शिकार अभिसप्त हो जाती है जो कि दासता की जिन्दगी जीने को मजबूर हो जाती है, इसकी स्वतंत्रता मुक्ति के रास्ते बंद हो जाते है।

उन्होंने कहा कि बाल विवाह को पूरी तरह समाप्त करने के लिए हमें जन सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा एवं सामाजिक संगठनों के तरफ से संचालित इस अभियान में जन सहयोग से ही इस पर पूर्ण विराम लगाया जा सकता है। जिससे की बाल विवाह को पूरी तौर पर समाप्त कर विकसित भारत का सपना साकार किया जा सकें।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!