ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के बारात में नृत्य कर रही महिलाओं से दूसरे समुदाय के युवको ने किया छेड़छाड़: चार हिरासत में,, गाँव में तनाव,, पुलिस तैना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (महराजगंज)

अभिषेक की रिपोर्ट —

महाराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा चटिया में बुधवार की शाम को एक दलित बस्ती से निकली बारात में रक्षहर घूमने के दौरान गांव के ही गैर समुदाय के कुछ युवकों द्वारा डांस कर रही लड़कियों व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत को लेकर जमकर मारपीट हुई।मामले में कोतवाली पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर बारात को रवाना कराया। चटिया गांव निवासी तीरथ हरिजन के बड़े लड़के ऋषि हरिजन के शादी थी।  बैंड बाजे के साथ गांव में रक्षहर घूमने के दौरान मस्जिद के पास डीजे की धुन पर महिलाएं डांस कर रही थी। वहां माता जी के स्थान पर महिलाओं व लड़कियों के द्वारा मत्था टेकने का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान गांव के गैर समुदाय के मनबढ़ युवकों ने महिलाओं से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया, दूल्हे व परिजनों द्वारा विरोध करने पर बुरी तरह से मारने पीटने लगे। जिससे दूल्हे की टोपी, माला सब टूट गया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस दी। मौके पर पहुची पुलिस ने मौके से चार युवकों को हिरासत में ले लिया जबकि अन्य फरार हो गए। पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए बारात को रवाना किया।

गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स  तैनात कर दी गयी है। 

कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के युवकों ने बारात में डांस कर रही महिलाओं व लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने की पुष्टि हुई है। जिसम चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में अभी तहरीर नही मिला है।

अभिषेक की रिपोर्ट —–

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!