उषा देवी बनी हनुमानगंज ग्राम की कार्यवाहक प्रधान::

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—

जिला मजिस्ट्रेट कुशीनगर के आदेशानुसार ग्राम पंचायत हनुमानगंज की कार्यवाहक प्रधान श्रीमती उषा देवी पत्नी मोती को नामित किया गया है। यह निर्णय ग्राम पंचायत के निर्वाचित ग्राम प्रधान जर्नादन चौधरी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत होने के कारण उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार देवरिया में निरूद्ध किए जाने के बाद लिया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट कुशीनगर ने अपने आदेश में कहा है कि श्रीमती उषा देवी को अग्रिम आदेश तक ग्राम पंचायत हनुमानगंज का कार्यवाहक प्रधान नामित किया गया है, जो ग्राम प्रधान पद के समस्त दायित्वों एवं कृत्यों का निर्वहन करेंगी। इस निर्णय से ग्राम पंचायत हनुमानगंज के विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। उषा देवी को ग्राम पंचायत के सदस्यों का समर्थन प्राप्त है, जो उनके कार्यों में सहायक सिद्ध होगा।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!