गोरखपुर में चलती कार में आग लगने से बड़ा हादसा टला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धू धू कर जल गयी कार

Newsalert9

गोरखपुर

गोरखपुर शहर के मोहद्दीपुर फ्लाईओवर के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही कार सवारों ने तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान कुछ देर तक यातायात बाधित रहा, लेकिन आग बुझाने के बाद आवागमन सुचारु कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!