महाराजगंज में बीमार बैल का हुआ सफल इलाज, मिली राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (महराजगंज)

संजय की रिपोर्ट–

महाराजगंज के सदर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा केवलपुर खुर्द में एक बीमार बैल का इलाज किया गया है। बैल के दोनों सींग दोनों जबड़ों में धंस कर जख्म बना दिया था, जिससे सड़न की बदबूदार दुर्गंध आ रही थी।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. होशिला प्रसाद के निर्देशन में एक चिकित्सकों की टीम ने बैल का इलाज किया। टीम ने बैल को ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के सहयोग से जंगल में पकड़ कर जबड़े में धंसे दोनों सींग को काटकर बाहर निकाला और विधिवत उपचार किया। इस दौरान उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार विश्वकर्मा सहित कई अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे।

बैल के इलाज के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्राम प्रधान ने बताया कि बैल की हालत बहुत खराब थी, लेकिन अब उसका इलाज हो गया है और वह ठीक हो रहा है। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया है।

महराजगंज से संजय की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!