Post Views: 630
Newsalert9 (महराजगंज)
संजय की रिपोर्ट —
महाराजगंज: मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा खोस्टा यादव टोला निवासी 23 वर्षीय युवक योगेंद्र यादव ने शुक्रवार को तड़के सुबह विद्युत हाईटेंशन पोल पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मानमनौव्वल के बाद युवक को नीचे उतारा और थाने ले गई। युवक की माता ने बताया कि वह नौकरी के सिलसिले कई जगह परीक्षा दिया था, लेकिन असफलता ही हाथ लगी। साथ ही राजस्व से सम्बंधित मुकदमा 2014 से चल रहा है, जिससे वह काफी चिंतित था। इसके अलावा, उसकी माता का स्वास्थ्य भी खराब था, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था। इन सभी कारणों से युवक का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था और उसने आत्महत्या करने की कोशिश की।
महराजगंज से संजय की रिपोर्ट —










