Post Views: 692
Newsalert9 (वाल्मीकि नगर)
विवेक की रिपोर्ट—
वाल्मीकिनगर: थाना क्षेत्र के टीना शेड कॉलोनी में सुनील बैठा के घर में मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर गंडक नदी में छोड़ दिया।
वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए घंटों मशक्कत की। टीम को मगरमच्छ की अप्रत्याशित हरकतों का सामना करना पड़ा। साहस और सतर्कता की मिसाल पेश करते हुए वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन करके ग्रामीणों को राहत पहुंचाई।
ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ अक्सर आबादी वाले क्षेत्र में घुस आते हैं। गंडक नदी के कारण आसपास के तालाबों में नहर के माध्यम से मगरमच्छ पहुंच जाते हैं।
वाल्मीकि नगर से विवेक की रिपोर्ट—










