खडडा तहसील मुख्यालय में किसानों का प्रदर्शन: प्रधान प्रतिनिधि पर सीमांकन और फसल नष्ट करने का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—

कुशीनगर: खडडा तहसील मुख्यालय में शनिवार को सामपुर मौजा के किसानों ने प्रदर्शन किया और एसडीएम को संबोधित शिकायती पत्र सौंपा। किसानों ने नौतार जंगल के प्रधान प्रतिनिधि पर दबंगइ से  सीमांकन और फसल नष्ट करने का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है।प्रधान प्रतिनिधि व किसानों में हुई तीखी नोकझोक ।

नौतार जंगल के प्रधान प्रतिनिधि से किसानों की नोकझोक

किसानों का आरोप है कि वे बोधीछपरा गाँव के रहने वाले हैं और उनकी खेती गंडक नदी के दियारावर्ती गाँव सामपुर मौजा में है। पूर्व में तहसील दिवस में सामपुर व देवीपुर मौजा के बीच सिमांकन हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन प्रधान प्रतिनिधि व दबंगों ने सीमांकन को नष्ट कर दिया और फसलों को नुकसान पहुंचाया।

किसानों ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि इस मामले में विधिक कार्यवाही की जाए और सीमांकन को सही-सही पूर्ण कराया जाए। साथ ही, फसल नुकसान का मुआवजा भी दिलाया जाए।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नौतार जंगल सीताराम ने कहा है कि उनपर लगाए गये आरोप गलत है।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!