शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ बलात्कार और गर्भपात: पुलिस को दी गयी तहरीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट–

महराजगंज जनपद की एक युवती ने खडडा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मौसी के घर आने के बाद एक युवक द्वारा अपने साथ हुए बलात्कार और गर्भपात का आरोप लगाया है। पीड़िता ने खडडा पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2017 में वह खडडा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मौसी के घर आयी थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे शादी का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसा लिया। बाद में उसने पडरौना के एक होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसने गोरखपुर ले जाकर दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।

पीड़िता का आरोप है कि युवक ने शादी करने का वादा किया था, लेकिन नवंबर में शादी की तिथि तय होने के बावजूद उसने मुकर गया। 29 नवंबर 2024 को जब पीड़िता आरोपी युवक के घर पहुंची, तो उसे मारापीटा गया और घर से खदेड़ दिया गया।

पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाबा की रिपोर्ट—-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!