गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (महराजगंज)

संजय की रिपोर्ट–

मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा बरवाराजा बरईपट्टी में श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। महायज्ञ शुरू कराने से पूर्व सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ बरईपट्टी से किया गया कलश यात्रा में शामिल लोग जहा गगन भेदी जय कारे लगा रहे थे वही क्षेत्र के उत्साही युवक गाजे बाजे के धुन पर थिरकते नजर आ रहे थे। कलश यात्रा महायज्ञ परिसर से निकल चैनपुर, लठीअहवा, लालपुर होते हुए दरहटा स्थित प्राचीन शिवमन्दिर पोखरे पर पहुँचा। जहाँ यज्ञाचार्य प0 अभ्यानंद पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कुवारी कन्याओ ने अपने कलश में जल भरा और झनझनपुर, नदुआ बाजार, बसन्तपुर राजा होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुचे । 351 कुँवारी कन्याओ ने अपने कलश में जल भरने के लिए सिर पर कलश उठाया था । यज्ञ स्थल पर पहुचने के बाद विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ का शुभारम्भ किया गया। मन्त्रो की गूंज धूप अगरबत्ती की सुगंध से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। दिन व रात के समय ,जय माँ खैरा सिंह वाहिनी आदर्श रामलीला मंडल नक्सा बक्सा के कलाकारों द्वारा राम चरित मानस पाठ पर आधारित भगवान राम के चरित्र चित्रण का सजीव मंचन किया जाएगा। ग्राम प्रधान ऋतुशाल कन्नौजिया, दुर्गेश पटेल, केश्वर चौधरी, जयहिन्द वर्मा, सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा, दयानन्द सिंह, कप्तान वर्मा, सुधिर वर्मा, रिंकू वर्मा, सूरज वर्मा, अजय वर्मा, आयूष प्रजापति, आकाश वर्मा, संगम दुबे, बृजेश पटेल, नागेंद्र वर्मा, बाल्मीकि वर्मा, विधिनराय वर्मा, रामराज वर्मा, गोरख वर्मा, धुव्र नरायन शर्मा, दिग्विजय वर्मा, विजय पाण्डेय, मिथुन वर्मा, मुख्य यजमान उमेश वर्मा, सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

महराजगंज से संजय की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!