कुशीनगर के मदनपुर सुकरौली के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

कुशीनगर: श्री बुलहवा बाबा बाल शिक्षा समिति नगर पंचायत – छितौनी, जनपद कुशीनगर द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय मदनपुर सुकरौली के 22 बच्चों ने प्रतिभाग किया और शानदार प्रदर्शन किया।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा भावना सिंह और नेहा पासवान ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान अर्जित किया। इसके अलावा, भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय के अभिषेक कुमार ने तृतीय स्थान अर्जित कर अपने माता-पिता व गुरुजनों सहित विद्यालय और ग्राम पंचायत का मान बढ़ाया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सपना सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभीप्सित कुमार, दीवान सिंह, एकता पारीक, विनय कुमार सिंह, प्रज्ञानंद, महेंद्र कुमार, महर्षि ज्योति अग्रहरि, देवेंद्र सिंह, माला देवी, पंचायत सहायक स्नेहलता सिंह, रोहित सिंह, सतेन्द्र सिंह, दयासागर, विपिन कन्नौजिया आदि ने दी बधाई ।

बाबा की रिपोर्ट—-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!