खड्डा थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में मिली बच्चे की खोपड़ी,,, पुलिस ने शुरू की छानबीन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—

कुशीनगर के खडडा थाना क्षेत्र में एक गन्ने के खेत में एक बच्चे की खोपड़ी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने खोपड़ी को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

खडडा थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा बुजुर्ग के सटे छितौनी जंगल मौजा के सरेह में एक गन्ने के खेत में नरमुंड पड़ा था। बकरी चराने वाले बच्चों ने देखा तो इसकी जानकारी लोगों में फैल गई। देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। खोपड़ी किसी छोटे बच्चे का प्रतीत हो रहा था।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि खोपड़ी को कब्जे में लेकर सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन जांच जारी है।

यह खोपड़ी,, दो माह से लापता “शिवा” की तो नहीं ?????

इस बीच, इलाके में लोग इस खोपड़ी को दो माह पहले लापता हुए 5 वर्षीय बच्चे से जोड़कर चर्चा कर रहे हैं। बिशुनपुरा गाँव निवासी मुंशी भारती का 5 वर्षीय पुत्र अक्टूबर माह में घर से थोड़ी दूर दुकान से सामान खरीदने गया और लापता हो गया था। पुलिस द्वारा अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

बाबा की रिपोर्ट—-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!