सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल। सिर में हेलमेट होती तो बच जाती जान ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट–

कुशीनगर के खडडा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे खडडा पडरौना मार्ग पर थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार के पास हुआ।

प्रदीप कुशवाहा (28) सिसवा गोपाल बाइक से खडडा की ओर लौट रहे थे, जब ट्रेक्टर ट्राली से ओवरटेक करते समय सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। तीनों लोग गिर पड़े, जिसमें प्रदीप की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार आदेश प्रजापति (22) और अरुण कुमार (26) निवासी ग्राम रामपुर उपाध्याय (टेढवा टोला) परतावल जनपद महराजगंज घायल हो गए। दोनों को भुजौली बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अगर प्रदीप हेलमेट पहने होता तो बच सकती थी जान।

घायल

इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर, आगे की कार्यवाई की जा रही है।

बाबा की रिपोर्ट–

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!