कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,,, अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर )

बाबा की रिपोर्ट —

कुशीनगर के थाना सेवरही पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक पीकप वाहन में 89 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कीमत वाहन सहित लगभग 14 लाख रुपये है। इस मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है ।

पुलिस ने बताया कि यह शराब तस्करी गैंग  शराब की खेप विहार ले जा रहा था। पुलिस ने  गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चलाया था, जिसमें यह सफलता मिली है।

गिरफ्त में तस्कर

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि यह एक बड़ी सफलता है और पुलिस इस तरह की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर  अग्रिम कार्यवाई की जा रही है।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!