मनचलों के आतंक से मंडल स्तर की धावक छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट–

कुशीनगर के खडडा थाना क्षेत्र में मनचलों के आतंक से एक मंडल स्तर तक की धावक (कक्षा 9 की छात्रा) ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया है। लड़की की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है।

खडडा थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी पुत्री कक्षा 9 में पढ़ती है। वह मंडल स्तर धावक प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है। जब वह स्कूल पढ़ने जाती है तो गाँव के ही चार लड़के भद्दी भद्दी बातें करते हैं, घूरते हैं, और जब लड़की मना करती है तो मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इससे परेशान होकर वह स्कूल नहीं जा पा रही है।

महिला के मुताबिक उसके पति रोजी रोटी कमाने बाहर गए हुए हैं। घर पर मां व बेटी हैं, दोनों को परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!