Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट–
कुशीनगर पुलिस ने शासन के निर्देशानुसार एक बड़ा अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष मिश्रा द्वारा भोर में जनपद कुशीनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों/ध्वनि विस्तारक यंत्रों की चेकिंग की गई।

पुलिस ने बताया कि इस अभियान के तहत मानक के अनुसार लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों की संख्या रखने और ध्वनि को निर्धारित मानक के अनुरूप रखने हेतु सम्बन्धित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान मौके पर उपस्थित धर्मगुरुओं/आमजनमानस से वार्ता की गई और हालचाल लिया गया।

इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक ने जनपद में मार्निंग वाक पर निकलने वाली बालिकाओं/महिलाओं/लोगों से वार्ता की और उनकी सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। महिलाओं के सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए और आवश्यकता अनुसार डायल-112 पीआरवी वाहनों को उचित स्थान पर खड़े रहने हेतु भी निर्देशित किया गया।
बाबा की रिपोर्ट—










