Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट—
कुशीनगर जिले के खडडा विकास खंड में सांसद विजय कुमार दूबे और विधायक विवेकानन्द पांडेय की पहल से रोहुआ नाले पर एक ह्यूम पाइप पुलिया का निर्माण कराया गया है। इस पुलिया के बन जाने से गंडक नदी पार बसे खडडा और निचलौल विकास खंड के 50 हजार लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग मिल गया है।
इस पुलिया के निर्माण से मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर, शाहपुर, विन्ध्याचल पुर, सोहगीबरवा, शिकारपुर, मटियरवा, भोथहा, सालिकपुर, महदेवा, बोधीछपरा आदि गाँवों के लोग गन्ना सहित अन्य फसल लाने और अन्य कार्यों हेतु नदी पार आने जाने के लिए इस वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर सकेंगे।
विधायक ने कहा जनता के हित में हो रहा कार्य—
विधायक विवेकानन्द पांडेय ने कह कि रोहुआ नाले पर पुलिया बन जाने से नदी के दोनो तरफ बसी जनता को राहत मिलेगी। सरकार जनता के हित में लगातार कार्य कर रही है।
लोगों ने सांसद व विधायक के प्रति जताया आभार—
नदी किनारे बसे लोगों ने कहा कि —
रोहुआ नाले पर पुलिया बन जाने से गन्ने की फसल मिल पर लाने मे सहूलियत होगी। इस रास्ते आसानी से खेती बारी के लिये आ जा सकेंगे। विहार के रास्ते लम्बा चक्कर नहीं लगानी पड़ेगी।
सांसद व विधायक बधाई के पात्र हैं।
बोले सांसद,, रेता क्षेत्र के लोगों के मदद हेतु कृतसंकल्पित–
सांसद विजय कुमार दूबे ने बताया है कि नदी पार बसे लोगों के फसल और आने जाने के लिए यह अस्थायी पुलिया वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराएगा। बाढ प्रभावित गाँव की जनता की समस्या के समाधान हेतु हम कृतसंकल्पित हैं।
बाबा की रिपोर्ट–_-










