राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत खडडा क्षेत्र के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण कुशीनगर के लिए रवाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट

खडडा के परिषदीय विद्यालय के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण भगवान बुद्ध के परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के लिए बी0 आर0 सी0 से रवाना किया गया। यह भ्रमण राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी  अमित कुमार चौहान ने झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया। गत माह बी0 आर0 सी0  पर सम्पन्न हुए विज्ञान व गणित विषय के क्विज प्रतियोगिता के प्रतिभागियों में से 100 बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।बच्चो ने कुशीनगर के ऐतिहासिक स्थलों को देखा तथा इसके ऐतिहासिक तथ्यो की जानकारी प्राप्त की।

ए0आर0 पी0 गण संजय कुमार उपाध्याय, राम कुमार मिश्र, मनोज कुमार भार्गव, इजहार अंसारी व कुँवर प्रताप गुप्त ने बताया कि बच्चों में विभिन्न क्षेत्रों के विज्ञान, कृषि, सामाजिक स्थिति के प्रति जागरूक, व जानकारी के लिए वर्ष में एक बार शैक्षणिक भ्रमण कराया जाता है।

इस भ्रमण कार्यक्रम में ममता सिंह, संध्या चौबे, रितेश सिंह, पारस साहनी, वेद प्रकाश गुप्त, योगेन्द्र गौतम, मुमताज अली, अजय सिंह, बेद कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!