Post Views: 244
Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट—
विधायक विवेकानन्द पांडेय ने ग्राम सभा सेखुई में आयोजित विराट दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ पहलवानो का हाथ आपस मे मिलवाकर किया ।।
बोले विधायक कुश्ती हमारी समृद्ध पारंपरिक खेल है—
उन्होंने अन्तर्राज्यीय एवं स्थानीय पहलवानो को प्रोत्साहित करते हुए कुश्ती के विषय में बतलाया। उन्होंने कहा कि कुश्ती एक पारंपरिक खेल है जो हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने पहलवानों को प्रोत्साहित किया और कहा कि वे अपने खेल को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करें।

उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी दर्शक मौजूद रहे ।लोगो ने मेले का भी लुत्फ उठाया।
बाबा की रिपोर्ट —










