Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट —
आरपीआईसी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

कबड्डी में रेड हाउस ने ब्लू हाउस को पराजित करके विजेता बनी, जबकि ब्लू हाउस उपविजेता रही। वॉलीबॉल, बैटमिंटन, स्लो साइकिल, पास द बॉल और अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस का दबदबा रहा, जिसने कई खेलों में जीत हासिल की। वॉलीबॉल में रेड हाउस ने जीत हासिल की, जबकि बैटमिंटन में अनुप्रिया द्विवेदी (ग्रीन हाउस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

स्लो साइकिलिंग में राज भारती (ग्रीन हाउस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पास द बॉल में एलो हाउस ने जीत हासिल की। सैक रेस में मानस दूबे (एलो हाउस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बैलेंसिंग द बॉल में रेड हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ब्लू हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैटमिंटन बालिका वर्ग में शांवी सिंह (एलो हाउस) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के आयोजन में विद्यालय के प्रबंधक नीरज तिवारी जी, सह प्रबंधक धीरज तिवारी, प्रधानाचार्य एस.बी.सिंह, विजय शंकर मिश्रा, सुनिल पाण्डेय, रवीश मिश्रा, शुभमन मोदनवाल, अभिषेक शर्मा पी टी आई, संजीव कुमार, सोमनाथ कसौधन, सरवर, चंद्रेश चौधरी, राहुल जयसवाल, चंद्रभान यादव, अरुन, जोखू प्रसाद, भानुप्रताप सिंह, अभिषेक रौनियार, अंकुर, मंगल, रागिनी चौबे, अनुपमा सिंह, शिवांगी केसरी, खुश्बू रौनियार, रेशु राय, सूरभी सरकार, शालिनी सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, दिव्यांशी केडिया, सरिता शर्मा, खुशी राय, प्राचिता शर्मा आदि ने अपना योगदान दिया।

प्रतियोगिता के समापन पर दिनांक 09/12/2024 को सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इस प्रथम खेल आयोजन से बच्चों में खुशी का माहौल दिखाई दिया।
बाबा की रिपोर्ट










