विधायक विवेकानन्द पांडेय ने जरूरतमंद लोगों में कम्बल वितरण किया ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट

विधायक खडडा विवेकानन्द पांडेय ने खडडा क्षेत्र के ग्राम सभा बसडिला में “कम्बल वितरण कार्यक्रम” में शामिल होकर 175 जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में जनता को कोई परेशानी न हो इसका ख्याल सरकार कर रही है।विधायक विवेकानन्द पांडेय ने कहा कि सरकार गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार है। देवतुल्य जनता की सेवा ही हमारा ध्येय है।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी खडडा प्रिंस कुमार, तहसीलदार खडडा महेश कुमार, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश कुशवाहा, सभासद प्रदीप सिंह, लेखपाल विभव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!