Newsalert9 (बगहा)
किसलय की रिपोर्ट —
सोमवार को 21वीं वाहिनी स.सी. ब. बगहा के अधीन सीमा चौकी गंडक बैराज के प्रांगण में नागरिक कल्याण कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र के गरीब बेरोजगार ज़रूरतमंद युवतियों को बेसिक कंप्यूटर कोर्स एवं ब्यूटीशियन कोर्स के प्रशिक्षण का शुभारंभ अश्वनी कुमार,कार्यवाहक कमांडेंट द्वारा किया गया।
इस क्रम में वाल्मीकीनगर में 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर कोर्स में 25 युवतियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ।

लक्ष्मीपुर , रामपुरवा में भी 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर कोर्स कराया जाएगा जिससे 25 युवतियां प्रशिक्षित होंगी ।
गनौली में आयोजित 15 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स में क्षेत्र के 25 युवतियां लाभान्वित होंगी ।

अश्विनी कुमार ने बताया कि —
का प्रशिक्षण कराने का मुख्य उद्देश्य ये है की सीमावर्ती क्षेत्रों के युवतियों एवं युवकों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। ये सभी प्रशिक्षण स.रे.टा.इंस्टीट्यूट,बगहा के माध्यम से कराए जा रहे है , प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पूर्ण के बाद प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा ,जिसे वे अपने भविष्य में उपयोग में ला सकेंगे।
प्रशिक्षको द्वारा इस प्रशिक्षण के बारे में तथा इससे भविष्य में होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर जयंता बोरा ,सहायक कमांडेंट ,सीमा चौकी प्रभारी,गंडक बैराज।
मोहित सिंह ,सहायक कमांडेंट सीमा चौकी प्रभारी,रामपुरवा। निरीक्षक सुरेश कुमार, उपनिरीक्षक निधि पाल सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
बगहा से किसलय की रिपोर्ट—










