मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर दी बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर के सांसद विजय दूबे व खडडा के विधायक विवेकानन्द पांडेय ने जताया हर्ष–

Newsalert9

बाबा की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश और उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा, “आज का दिन देश और उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है! आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में ‘विकास के रन-वे’ पर ‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश’ नई उड़ान भर रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पर प्रथम वैलिडेशन फ्लाइट की सफल लैंडिंग पर प्रदेश का हर नागरिक गर्वित और हर्षित है। सभी को बधाई!”

कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे व खडडा के विधायक विवेकानन्द पांडेय ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्रशंसा की है।

दोनो नेताओं ने कहा—

जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित है और यह एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। इसके उद्घाटन से उत्तर प्रदेश के विकास में एक नए युग की शुरुआत होगी।

बाबा की रिपोर्ट —–

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!